डेब्यूटेंट श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय
नई दिल्ली श्रेयस अय्यर ने टेस्ट में मिले मौके को दोनों हाथों से लपका है। न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में शतक जड़ने वाले श्रेयस ने दूसरी पारी में अर्धशतक जड़े। इसके साथ ही श्रेयस ने कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। घरेलू क्रिकेट में मुंबई की ओर से खेलने वाले श्रेयस डेब्यू टेस्ट में शतक और अर्धशतक जड़ने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। श्रेयस इस उपलब्धि को हासिल करने वाले ओवरऑल 10वें खिलाड़ी हैं। उन्होंने पहली पारी में 105 रन बनाए थे। श्रेयस ने 109 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया। 26 वर्षीय श्रेयस ने पहली पारी में रविंद्र जडेजा के साथ पांचवें विकेट के लिए 121 रन जोड़े थे जबकि चौथे विकेट पर रहाणे के साथ 39 रन की साझेदारी की थी। दूसरी पारी में श्रेयस ने आर अश्विन के साथ मिलकर छठे विकेट पर 52 रन जोड़े वहीं साहा के साथ वह सातवें विकेट पर 50 से अधिक रन जोड़ चुके हैं। डेब्यू टेस्ट की दोनों पारियों में 50 प्लस स्कोर करने के मामले में श्रेयस तीसरे नंबर पर हैं। इससे पहले दिलावर हुसैन और सुनील गावसकर यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में श्रेयस का औसत 52.18 का है श्रेयस अय्यर ने यहां तक पहुंचने के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका औसत 52.18 का है और स्ट्राइक रेट काफी तेज (81.54) है। उनके लिए टीम में मौका तब बना जब कानपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट से विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल और ऋषभ पंत बाहर हो गए। भारत ने पहली पारी में बनाए 345 रन भारतीय टीम ने पहली पारी में 345 रन बनाए थे। पहली पारी में श्रेयस ने शतक जबकि ओपनर शुभमन गिल और रविंद्र जडेजा ने अर्धशतक जड़े थे। जवाब में कीवी टीम ने अपनी पहली पारी में 296 रन बनाए। भारत को पहली पारी में 49 रन बढ़त मिली।ै
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3d1Zv4h
No comments