अब पाकिस्तानी महिला क्रिकेटर बोली, सदमे में है भारत, हार से उबरने में लगेगा वक्त
दुबईपाकिस्तान महिला टीम की क्रिकेटर सना मीर ने बुधवार को कहा कि आईसीसी टी20 विश्व कप 'सुपर 12' के पहले मैच में पाकिस्तान के हाथों भारत 10 विकेट से हारने के बाद उसका असर उनके दूसरे मैच न्यूजीलैंड के साथ भी दिखाई दिया जहां विराट की सेना को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान से भारत की सबसे खराब टी20 हार के बाद की टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आत्मसमर्पण कर दिया। भारतीय टीम ने कीवीओं के खिलाफ स्कोर बोर्ड पर सिर्फ 110 रन बनाए। जिसे विरोधी टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 14.3 ओवरों में ही मैच को अपने नाम कर लिया। सना मीर ने बुधवार को कहा, ‘भारत को पाकिस्तान के हाथों मिली बड़ी हार से उबरना आसान नहीं है। न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा लगा कि वे अभी भी पूरी तरह से आगे नहीं बढ़े हैं। वे अफगानिस्तान के खिलाफ पिछली हार को भुलाकर टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल करने की कोशिश करेंगे।’ 'सुपर 12' मुकाबले में बुधवार को भारत अपने तीसरे मैच में अफगानिस्तान से भिड़ेगा। अगर भारत ये मैच भी हार जाता है तो सेमीफाइनल के लिए क्वॉलिफाइ करने की जो भी संभावना है, वह भी खत्म हो जाएगी।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3mFhCmt
No comments