Breaking News

BAN vs SA Live: साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला

अबु धाबी साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। साउथ अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा ने कहा, 'यह विकेट शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ा मदद कर सकती है। यह अभी तक कि उन पिचों से अलग है जिन पर हम पहले खेले हैं।' साउथ अफ्रीका ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। बांग्लादेश की टीम में दो बदलाव हैं। चोटिल शाकिब अल हसन के स्थान पर शमीम हुसैन को जगह मिली है। वहीं मुस्ताफिजुर रहमान के स्थान पर नासुम अहमद को शामिल किया गया है। साउथ अफ्रीका प्लेइंग इलेवन क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), रीजा हैंड्रिक्स, तेंबा बावुमा (कप्तान), रासी वेन डर डुसां, एडिन मार्करम, डेविड मिलर, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, एनरिच नॉर्त्जे, तबरेज शम्सी


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3w5Q8JT

No comments