Breaking News

12वां खिलाड़ी दिलाएगा भारत को जीत, दर्द की वजह से फिर विकेटकीपिंग करने नहीं आए साहा

कानपुर गले में जकड़न से परेशान रिद्धिमान साहा ने भले ही दूसरी पारी में दर्द सहकर बल्लेबाजी की हो, लेकिन वह आज फिर विकेटकीपिंग करने फिर नहीं उतरे। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी दिन उनकी जगह केएस भरत (KS Bharat) विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। तीसरे दिन पहली पारी में भी इस स्थानापन्न विकेटकीपर की सेवाएं ली गई थी, जिन्होंने बिना डेब्यू के ही कुछ शानदार खेल दिखाया था। अब कैसी है साहा की हालत बीसीसीआई ने ट्वीट कर बताया, 'चौथ दिन मैच की दूसरी पारी में कीपिंग के दौरान रिद्धिमान साहा की गर्दन में अकड़न महसूस हुई थी। विकेटकीपिंग के दौरान यह उनके मूवमेंट को प्रभावित कर रहा था। ऐसे में केएस भरत पांचवें दिन उनकी गैरमौजूदगी में विकेटकीपिंग करेंगे।' बिना डेब्यू के कमाल दिखा रहे भरत आंध्र प्रदेश से आने वाले भरत को अभी भी इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट के आंकड़ों पर नजर डाले तो समझ आता है कि वह किस स्तर के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3o0NwKR

No comments