तोक्यो ओलिंपिक में पदक जीतने वाले रेलवे के खिलाड़ियों का सम्मान, मंत्री बोले- सुविधाएं और बेहतर होंगी
नई दिल्ली तोक्यो ओलिंपिक में भारत ने ऐतिहिसिक प्रदर्शन किया था। एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य समेत कुल सात पदक जीते, इनमें से दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल रेलवे के खिलाड़ियों ने दिलाए थे। इन ऐथलीट्स को देश के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सम्मानित किया। रेलवे के खिलाड़ियों को मिलेगी सुविधाएं देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित इस सम्मान समारोह में पहला पदक दिलाने वाली वेटलिफ्टर मीराबाई चानू से लेकर सिल्वर मेडलिस्ट रवि कुमार जैसे कई खिलाड़ी शरीक थे। साथ ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि अब खिलाड़ियों की जरूरत के हिसाब से उन्हें सभी सुविधाएं दी जाएंगी। सुविधाओं के बुनियादी ढांचे में भी बदलाव किया जाएगा। 25 खिलाड़ी और छह कोच को ईनाम सम्मान समारोह में कुल 25 खिलाड़ी और छह कोचों को पुरस्कृत किया गया। वेटलिफ्टर मीराबाई चानू और पहलवान रवि कुमार को 2-2 करोड़ रुपये के चेक दिए गए। कांस्य पदकवीर रेसलर बजरंग पूनिया, हॉकी खिलाड़ी नीलकांता शर्मा, अमित रोहिदास को 1-1 करोड़ रुपये मिले।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3ioCSKL
No comments