Breaking News

चेन्नई vs कोलकाता 38 वां मैच @ अबुधाबी यहां देखें लाइव अपडेट्स & स्कोर

नई दिल्ली महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और इयोन मोर्गन की अगुआई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें आईपीएल 2021 के 38वें मैच में आमने सामने हैं। दोनों टीमें मौजूदा यूएई लेग में लगातार दो दो मुकाबले जीत चुकी हैं। 3 बार की चैंपियन सीएसके को केकेआर के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती से सावधान रहना होगा जिनकी अतिरिक्त उछाल और अलग कोण से बोलिंग करने की क्षमता चेन्नई के बल्लेबाजों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। यूएई में आईपीएल के बहाल होने के बाद सुपरकिंग्स और नाइटराइडर्स दोनों ने अच्छा प्रदर्शन किया है और दोनों ही टीमें जीत की लय को बरकरार रखना चाहेंगी। सुपरकिंग्स और नाइटराइडर्स दोनों ने लीग के बहाल होने के बाद यूएई में अपने दोनों मुकाबले जीते हैं और दोनों टीमें एक दूसरे को हराकर जीत की हैटट्रिक पूरी करना चाहेंगी। अंक तालिका में एमएस धोनी की टीम सीएसके नौ मैचों में 14 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि इयोन मॉर्गन के नाइटराइडर्स इतने ही मैचों में आठ अंक के साथ चौथे स्थान पर हैं। यहां जीत हासिल कर चेन्नै की टीम प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग सुनिश्चित कर सकती है। आमने सामने कुल मैच : 24 चेन्नई जीती: 15 कोलकाता जीता: 8 नो रिजल्ट: 1 पिच व मौसम अबुधाबी की पिच 'टू-पेस्ड' कही जा रही है। यहां पिछले दो मैचों में औसत स्कोर 150 के आसपास रहा है। एक मैच में बाद में जबकि दूसरे में पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती है। आज का मैच दोपहर का है और 37 डिग्री तापमान संभालना आसान नहीं होगा। संभावित प्लेइंग XI: सीएसके: फाफ डुप्लेसिस, रुतुराज गायकवाड, मोईन अली, सुरेश रैना, अंबाति रायुडू, एमएस धोनी (कप्तान), रविंद्र जाडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जोश हेजलवुड। केकेआर: शुभमान गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, इयोन मॉर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, लॉकी फर्ग्युसन, प्रसिद्ध कृष्णा,वरुण चक्रवर्ती ।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3m3ft2g

No comments