Breaking News

देखिए कप्तान कोहली का 'No Look Six', स्टेडियम की छत पर जाकर गिरी गेंद

नई दिल्ली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम को आईपीएल 2021 के 35वें मैच में हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई सुपर किंग्स ने आरसीबी को 11 गेंद बाकी रहते 6 विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में कोहली (53) और युवा देवदत्त पडीक्कल (70) ने पहले विकेट के लिए 111 रन की साझेदारी की लेकिन सीएसके (CSK v RCB) अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से उसे छह विकेट पर 156 रन पर रोकने में सफल रही। सीएसके ने 18.1 ओवर में चार विकेट पर 157 रन बनाकर अपने जीत के सिलसिले को जारी रखा। सीएसके की यह सातवीं जीत थी। वहीं पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स से हारने वाली आरसीबी 10 अंक लेकर तीसरे स्थान पर बरकरार है। इस मैच में विराट (Virat Kohli) का 'नो लुक सिक्स' (no-look six) चर्चा का विषय रहा। धोनी ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बैटिंग के लिए आमंत्रित किया। आरसीबी की पारी का 5वां ओवर शार्दुल ठाकुर लेकर आए। विराट ने 82 मीटर लंबा छक्का जड़ा इस ओवर की चौथी गेंद शार्दुल ने लेंथ बॉल फेंकी जिसे विराट ने मजबूती से हिट किया जो शारजाह क्रिकेट स्टेडियम के स्टैंड की छत पर जाकर गिरी। गेंद ने 82 मीटर की दूरी तय की। कोहली ने ये शॉट लगाने के बाद देखा तक नहीं की बॉल कहां जाकर गिरी है। कॉमेंटेटर डूल और गावसकर ने कही ये बात विराट के इस शॉट की कॉमेंटेटर साइमन डूल और सुनील गावसकर (Sunil Gavaskar) ने जमकर प्रशंसा की। डूल ने कहा कि उन्हें भी देखने की जरूरत नहीं है जबकि गावसकर कहा कि यह वही आवाज है जो बोलर्स अपने बुरे सपने में सुनता है। आईपीएल में पहली बार ब्रावो के शिकार बने विराट एक अन्य कॉमेंटेटर दीपदास गुप्ता ने कहा, ' वह नो लुक शॉट था। उन्होंने देखा नहीं कि बॉल कहां जा रही है।' कोहली ने इस मुकाबले में 41 गेंदों पर 53 रन की शानदार पारी खेली। विराट की अर्धशतकीय पारी में यही एकमात्र छक्का था। वह ड्वेन ब्रावो की गेंद पर आउट हुए। ब्रावो आईपीएल में पहली बार विराट को आउट करने में सफल रहे जबकि टी20 क्रिकेट में ओवरऑल दूसरी बार ब्रावो ने विराट को पवेलियन भेजा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3kEMuSX

No comments