साल के अंत तक IPL क्रिकेट को भी अलविदा कह देंगे धोनी, इस दिग्गज ने बताई वजह
नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के पूर्व चाइनामैन गेंदबाज ब्रैड हॉग (Brad Hogg) का मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह (MS Dhoni) आईपीएल 2021 (IPL 2021) के बाद इस टी20 लीग को भी अलविदा कह देंगे। धोनी ने पिछले साल (2020) इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हालांकि कुछ दिन पहले ही सीएसके के सीईओ ने इस खबर को खारिज किया था कि से संन्यास लेने वाले हैं। 40 वर्षीय धोनी आईपीएल के मौजूदा सीजन में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं। धोनी पहले जिस अंदाज में खेला करते थे अब वह गायब है। हालांकि ग्राउंड पर लीडरशिप के मामले में उनका कोई सानी नहीं है। आईपीएल 2021 के मौजूदा सीजन में धोनी की कप्तानी में उनके गेंदबाज और बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। सीएसके की टीम इस समय 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में क्वालीफाई कर चुकी है। हॉग ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ' मुझे लगता है कि धोनी इस साल के अंत तक आईपीएल क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। जिस तरह से वह वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर आउट हुए उससे साफ दिखाई देता है कि उनकी धार अब कुंद पड़ रही है। उनके आउट होने के तरीके पर उनकी 40 की उम्र का प्रभाव दिख रहा था। उनके बैट और पैड के बीच काफी गैप था। हालांकि उनकी कीपिंग अभी भी कमाल की है।' आईपीएल 2021 में धोनी ने अब तक खेले 10 मैचों में 52 रन बनाए हैं जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 18 रन रहा है। बकौल हॉग, ' यह भारतीय क्रिकेट और सीएसके के लिए अच्छा है कि लीडरशिप में उनकी काबिलियत अब भी देखने को मिल रही है। वह अभी भी चीजों को शांत रखने और जडेजा व युवाओं को क्रिकेटर के तौर पर आगे बढ़ने में मदद कर रहे हैं। जिस तरीके से उनकी बल्लेबाजी चल रही है और वह जिस तरीके से आउट हुए उससे लगता है कि अब उनकी धार कुंद पड़ी रही है।' धोनी आगामी टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के मेंटोर होंगे। हॉग ने धोनी के मेंटोर बनाए जाने को लेकर कहा कि वह जल्द ही मैनेजमेंट वाले रोल में दिख सकते हैं।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Y4bI4N
No comments