IPL: अश्विन ने बनाया धांसू रेकॉर्ड, बने T20 में ऐसा करने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय
दुबईदिल्ली कैपिटल्स के धुरंधर रविचंद्रन अश्विन ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2021 सत्र में राजस्थान रॉयल्स के डेविड मिलर (7) का विकेट लेते हुए एक खास रेकॉर्ड लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है। उन्होंने मिलर को पंत के हाथों कैच स्टंप्स आउट कराया। इसके साथ ही उन्होंने टी-20 करियर में अपने 250 विकेट पूरे कर लिए। इससे पहले उनके नाम 253 मैचों में 249 विकेट दर्ज थे। ऐसा करने वाले भारत के तीसरे गेंदबाजवह टी-20 क्रिकेट में 250 विकेट लेने वाले भारत के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। रोचक बात यह है कि इस आंकड़े तक पहुंचने वाले सभी भारतीय गेंदबाज स्पिनर हैं। उसने पहले पीयूष चावला और अमित मिश्रा ने यह कारनामा किया है। फिलहाल दोनों के नाम 262-262 विकेट हैं। T20 में सबसे अधिक लेने का रेकॉर्ड वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो के नाम है। ब्रावो ने 501 मैचों में 543 विकेट लिए हैं। मैच की बात करें तो इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने यहां शेख जायेद स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2021 के 36वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 155 रनों का लक्ष्य दिया। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 154 रन बनाए। राजस्थान की तरफ से चेतन सकारिया और मुस्तफिजुर रहमान ने दो-दो विकेट जबकि कार्तिक त्यागी और राहुल तेवतिया को एक-एक विकेट मिला। इससे पहले, बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने कुल 21 के योग पर शिखर धवन (8) और पृथ्वी शॉ (10) के विकेट गंवाए। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने कप्तान ऋषभ पंत के साथ मिलकर पारी को संभाला और दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी हुई।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/39BWPJ3
No comments