Breaking News

वॉर्नर की सनराइजर्स हैदराबाद से छुट्टी! IPL 2021 के बाकी बचे मुकाबलों से हुए बाहर

नई दिल्ली प्लेऑफ की रेस बाहर हो चुकी सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने आईपीएल 2021 के 40वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर मौजूदा सीजन में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। हैदराबाद के 10 मैचों में 4 अंक हैं और केन विलियमसन की टीम 8 टीमों के प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले क्रम पर है। हैदराबाद ने इस मैच में विस्फोटक ऑस्ट्रेलियाई (David Warner) को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा। वॉर्नर की जगह इंग्लैंड के ओपनर जेसन रॉय (Jason Roy) को मौका दिया गया जिन्होंने इसे दोनों हाथों से लपका। जेसन ने 42 गेंदों पर 60 रन की पारी खेली जिसमें 8 चौके और एक छक्का शामिल था। जेसन और रिद्धिमान साहा की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 57 रन की शुरुआत दिलाई जिससे हैदराबाद टीम (SRH v RR) 18. 3 ओवर में 3 विकेट पर 167 रन बनाने में सफल रही। वॉर्नर को प्लेइंग इलेवन से बाहर देख उनके फैंस बेहद निराश नजर आए। सोशल मीडिया पर एक फैन ने पूछा कि क्या वॉर्नर स्टेडियम में हैं? हम उन्हें नहीं देख पा रहे हैं। इसपर वॉर्नर ने कहा कि दुर्भाग्यवश अब वह इस टूर्नामेंट के बाकी बचे मैचों में नहीं खेल पाएंगे। वॉर्नर ने कहा कि प्लीज सपॉर्ट करते रहें। अगले साल ऑक्शन में उतर सकते हैं वॉर्नर अगले साल आईपीएल का मेगा ऑक्शन होगा। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वॉर्नर भी अगले साल ऑक्शन में उतर सकते हैं। क्योंकि हैदराबाद फ्रैंचाइजी ने पहले ही उन्हें कप्तानी से हटा दिया है। ऐसे में वॉर्नर अगले साल आईपीएल 2022 में नई टीम की ओर से खेलते हुए नजर आ सकते हैं। आईपीएल 2021 के मौजूदा सीजन में वॉर्नर ने 195 रन बनाए वॉर्नर ने मौजूदा आईपीएल सीजन के 8 मैचों में 195 रन बनाए हैं जिसमें दो अर्धशतक शामिल है। इस दौरान उनकी बल्लेबाजी औसत 24.37 रही है। ऐसी खबरें हैं कि फ्रैंचाइजी वॉर्नर की जगह अब नए युवा खिलाड़ियों की तलाश में है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3CJh5Fg

No comments