IPL 2021: कोलकाता vs दिल्ली 41 वां मैच @ शारजाह यहां देखें लाइव अपडेट्स & स्कोर
नई दिल्ली ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम आईपीएल 2021 के 41वें मैच में आमने सामने हैं। दिल्ली की प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की हो चुकी है। इस मुकाबले को जीतकर वह फिर से प्वाइंट्स टेबल में टॉप पहुंच जाएगी। कोलकाता ने टॉस जीतकर बोलिंग चुनी है। लगातार चार मुकाबलों से मिल रही जीत से टीम का हौसला बुलंद है। ऐसे में पहले खिताब की तलाश में जुटी दिल्ली के लिए प्लेऑफ की पहली बाधा पार करने में आज कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। दिल्ली कैपिटल्स (Playing XI) शिखर धवन, स्टीव स्मिथ, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरोन हेटमेयर, ललित यादव, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कगीसो रबाडा, एनरिच नोर्त्जे और आवेश खान। कोलकाता नाइटराइडर्स (Playing XI) शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन (कप्तान), नीतीश राणा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुनील नारायण, लॉकी फर्ग्यूसन, टिम साउदी, वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर। चोटिल पृथ्वी साव बाहर, रसेल की जगह साउदी और कृष्णा की जगह वॉरियर को जगह दिल्ली ने अपने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। चोटिल ओपनर पृथ्वी साव की जगह स्टीव स्मिथ को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है। वहीं कोलकाता ने प्रसिद्ध कृष्णा की जगह संदीप वॉरियर को जबकि चोटिल आंद्रे रसल की जगह टिम साउदी को टीम में शामिल किया है। दूसरी तरफ, कोलकाता ने यूएई में मजबूत शुरुआत की और शुरुआती दो मुकाबलों में जीत हासिल कर खुद को टॉप-4 में शामिल करा लिया। हालांकि चेन्नै सुपरकिंग्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में मिली हार के बाद टीम इस मुकाबले में जीत हासिल कर फिर से लय में लौटना चाहेगी। आमने सामने: कुल मैच : 27 दिल्ली जीती: 12 कोलकाता जीता: 14 नो रिजल्ट: 1 संभावित प्लेइंग XI कोलकाता शुभमान गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, इयोन मॉर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, लॉकी फर्ग्युसन, प्रसिद्ध कृष्णा,वरुण चक्रवर्ती। दिल्ली पृथ्वी साव, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, ललित यादव, अक्षर पटेल, आर अश्विन, कागिसो रबाडा, एनरिच नोर्त्जे, अवेश खान।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/39GNJL1
No comments