Breaking News

DC VS RR : दिल्ली जीती तो प्लेऑफ में जगह पक्की, राजस्थान की नजर टॉप-4 पर

नई दिल्ली ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स का दमदार चैलेंज राजस्थान रॉयल्स के लिए आसान नहीं होगा। दोनों टीमें आईपीएल 2021 के 36वें मुकाबले में कुछ ही देर बाद एक दूसरे के आमने सामने होंगी। इस मुकाबले को जीतकर दिल्ली की कोशिश पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत करने की होगी वहीं पिछले मैच में रोमांचक जीत दर्ज करने वाली राजस्थान भी अपने विजय अभियान को जारी रखने उतरेगी। पंत की अगुआई वाली दिल्ली की टीम ने पहले चरण में आठ में से छह मैचों में जीत दर्ज की थी। उसने दूसरे चरण में सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से करारी शिकस्त देकर अच्छी शुरुआत की जिससे उसके खाते में 14 अंक हैं। आमना सामना कुल मैच- 23 राजस्थान- 12 दिल्ली- 11 दिल्ली की संभावित प्लेइंग इलेवन पृथ्वी साव, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान/ विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस/ स्टीव स्मिथ, शिमरोन हेटमेयर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कगीसो रबाडा, एनरिक नोर्त्जे, अवेश खान। राजस्थान की संभावित प्लेइंग इलेवन इविन लुईस, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, महिपाल लोमरोर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मौरिस, चेतन सकारिया, कार्तिक त्यागी, मुस्ताफिजुर रहमान।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/39ASVQy

No comments