Breaking News

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान विलियमसन ने हार का ठीकरा बल्लेबाजों के सिर फोड़ा

नई दिल्ली चेन्नई सुपरकिंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर आईपीएल 2021 के प्लेऑफ में जगह बना ली है। सीएसके प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। वहीं इस हार के बाद केन विलियमसन की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी वाली चेन्नई ने 135 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.4 ओवर में 139 रन बनाए। धोनी ने छक्के के जरिए अपनी टीम को धमाकेदार जीत दिलाई। इस जीत से चेन्नई के 11 मैचों से 18 अंक हो गए हैं और उसने टॉप पर रहते हुए अंतिम-4 में जगह बनाई। हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के (Kane Williamson) ने कहा यदि उनके बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी संभाली होती और अच्छे रन बनाए होते तो रिजल्ट कुछ और होता। बकौल विलियमसन, 'हमने पर्याप्त रन नहीं बनाए थे। इसके बावजूद हमने कड़ी टक्कर दी। पावरप्ले के आखिर में हमारा स्कोर 40 रन के करीब था। निचले मध्यक्रम के बल्लेबाजों की मदद से हम थोड़ा सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचे।' सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की 11 मैचों में यह 9वीं हार है। उसके 4 अंक है और वह 8 टीमों के प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर है। विलियमसन ने कहा, 'हमें देखना होगा कि मैच कैसे जीतने है। चेन्नई ने अच्छा खेल दिखाया लेकिन आखिर में हम 10-15 रन पीछे रह गए। फिर से हमारे नाम पर जीत दर्ज नहीं हो पाई।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3mbWPW1

No comments