Breaking News

कब और कहां देख सकते हैं भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मैच

लंदन इंग्लैंड और भारत के बीच चौथा टेस्ट मैच लंदन द ओवल में खेला जाएगा। लीड्स टेस्ट में मिली हार के बाद भारतीय टीम की कोशिश होगी कि इस मैदान पर दोबारा जीत की राह हासिल की जाए। इंग्लैंड ने सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में भारत को पारी के अंतर से हराया था। जेम्स एंडरसन ने गेंद से कमाल दिखाया और बल्ले से कप्तान जो रूट ने कमाल का खेल दिखाया। विराट कोहली का बल्ला काफी समय से रूठा हुआ है और उनकी कोशिश होगी कि ओवल में वह अपने चिर-परिचित अंदाज में लौटें। पांच मैंचों की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है। आइए जानते हैं चौथे टेस्ट मैच के बारे में खास बातें... भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट मैच कहां खेला जाएगा? भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट मैच लंदन के ओवल मैदान पर खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा मैच कब खेला जाएगा? भारत और इंग्लैंड के बीज सीरीज का चौथा मैच 2 सितंबर से 6 सितंबर के बीच खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा मैच कब शुरू होगा? भारत और इंग्लैंड के बीच सीराज का चौथा मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 पर शुरू होगा। भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट मैच किस चैनल पर प्रसारित होगा? भारत और इंग्लैंड के बीच सीराज का चौथा टेस्ट मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित होगा। भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज के चौथे टेस्ट मैच का लाइव स्कोर कहां देख सकते हैं? भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज के चौथे टेस्ट मैच का लाइव स्कोर nbt.in पर देख सकते हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3zHrwbo

No comments