Breaking News

टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर के पिता का निधन, क्रिकेट जगत में शोक की लहर

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) के पिता अजयभाई बिपिनचंद्र पटेल ( Ajaybhai Bipinchandra patel) का रविवार को निधन हो गया। पार्थिव ने इस दुखद खबर की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। 36 वर्षीय इस बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता की एक फोटो शेयर करते हुए फैंस से अपनी प्रार्थनाओं में याद रखने के लिए कहा। 25 टेस्ट और 38 वनडे इंटरनैशनल मैच खेल चुके पार्थिव के पिता के निधन की खबर सुनकर क्रिकेट बिरादरी में शोक की लहर दौड़ गई। टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने शोक जताया है। साल 2019 में पार्थिव पटेल () के पिता को ब्रेन हेमरेज हुआ था। उस समय वह आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का हिस्सा थे। पार्थिव टीम इंडिया के लिए टेस्ट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने 17 साल की उम्र में इंटरनैशनल क्रिकेट में कदम रखा था। हालांकि इसके बाद वह टीम से अंदर बाहर होते रहे। पार्थिव पटेल का क्रिकेट करियर दो टी20 इंटरनैशनल मैच खेल चुके पार्थिव ने पिछले साल ( 2020) क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। पार्थिव ने टेस्ट में 934 रन बनाए हैं जबकि वनडे में उनके नाम 736 रन दर्ज है। पार्थिव ने क्रिकेट छोड़ने के बाद कमेंट्री में शुरु की दूसरी पारी टी20 में पार्थिव ने 36 रन बनाए। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद पार्थिव वर्तमान में कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे हैं। वह इस समय आईपीएल 2021 में कॉमेंट्री कर रहे हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3ugTybB

No comments