Breaking News

600 विकेट... नो बॉल पर आलोचना झेलने वाली पेसर झूलन गोस्वामी ने रचा इतिहास

नई दिल्ली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के तीसरे वनडे में इतिहास रच दिया है। मौजूदा सीरीज के दूसरे वनडे में नो बॉल के कारण आलोचना झेलने वाली झूलन ने इस मैच में बड़े कीर्तिमान अपने नाम किए। झूलन ने ऑस्ट्रेलियाई पारी के 9वें ओवर में 2 विकेट हासिल किए। सबसे बड़ी बात ये रही कि इस दौरान उन्होंने कोई रन नहीं दिए। इस ओवर की पहली गेंद पर झूलन ने ओपनर राचेल हेंस को शेफाली वर्मा के हाथों कैच करा ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका दिया। हेंस 28 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर झूलन ने मेग लैनिंग को रिचा घोष के हाथों लपकवाकर ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका दिया। लैनिंग खाता भी नहीं खोल सकीं। पूरे 38 वर्षीय झूलन ने इस दौरान करियर में 600 विकेट भी पूरे कर लिए। उन्होंने अपना 600वां शिकार हेंस को बनाया। लैनिंग के रूप में झूलन ने अपना 601वां शिकार पूरा किया। लैनिंग को दूसरी बार पवेलियन भेज बनाया ये रिकॉर्ड झूलन ने लैनिंग को दूसरी बार अपना शिकार बनाया है। दाएं हाथ की बल्लेबाज झूलन दिग्गज लैनिंग को वनडे इंटरनैशनल में खाता खोले बगैर दो बार आउट करने वाली दुनिया की पहली गेंदबाज बन गई हैं। इससे पहले झूलन ने लैनिंग को 2017 वनडे विश्व कप में आउट किया था। उस समय भी लैनिंग खाता नहीं खोल सकी थीं। झूलन के विकेट इस मैच से पहले झूलन के नाम 191 वनडे में 237 विकेट दर्ज थे जबकि 11 टेस्ट में उन्होंने 41 वहीं 68 टी20 इंटरनैशनल में 56 विकेट अपने नाम किए थे। इसके अलावा झूलन के नाम घरेलू क्रिकेट में 264 रन दर्ज है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3D1BvcT

No comments