Breaking News

ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग में मंधाना और दीप्ति का दिखेगा जलवा, इस टीम से किया करार

नई दिल्ली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी ओपनर स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) और दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) ने मौजूदा चैंपियन सिडनी थंडर (Sydney Thunder) से आगामी के लिए करार किया है। यह लीग 14 अक्टूबर से खेली जाएगी। दोनों भारतीय खिलाड़ी हीथर नाइट और टैमी ब्यूमोंट की जगह लेंगी जिन्होंने पिछले साल टीम की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। नाइट ने डब्ल्यूबीबीएल (WBBL) के पिछले सीजन में 446 रन बनाने के साथ साथ 10 विकेट भी चटकाए थे। वह सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी थीं। सिडनी थंडर के हेड कोच ट्रेवर ग्रिफिन हीथर नाइट की गैरमौजूदगी से निराश जरूर हैं लेकिन उन्होंने साथ ही दीप्ति शर्मा की जमकर सराहना की जो बतौर ऑलराउंडर टीम में अपना योगदान देती हैं। 24 वर्षीय दीप्ति पहली बार महिला बिग बैश लीग में खेलेंगी। गिफिन ने टीम की ऑफिशियल वेबसाइट पर कहा, ' हीथर नाइट की वापसी नहीं होने से निराशा जरूर है लेकिन यदि कोई ये कहे की उनकी जगह पर किस खिलाड़ी को शामिल करना चाहिए तो वह दीप्ति शर्मा होंगी। वह स्टार खिलाड़ी हैं। वह बल्ले से अच्छा योगदान देती हैं। दीप्ति मैच विनर खिलाड़ी हैं। और उनमें पावर प्ले में गेंदबाजी का अनुभव भी है। इसके अलावा वह मिडिल और डेथ ओवर्स में अच्छी गेंदबाजी कर सकती हैं।' सिडनी थंडर के कोच गिफिन ने बाएं हाथ की ओपनर मंधाना की भी जमकर सराहना की। उन्होंने कहा, ' स्मृति ओपनिंग बल्लेबाज हैं। उनकी बल्लेबाजी शानदार है। वह स्कोर करना अच्छी तरह जानती हैं।' मंधाना महिला बिग बैश लीग में पहले खेल चुकी हैं। वह ब्रिसबेन हीट और होबार्ट हरिकेंस की ओर से जलवा बिखेर चुकी हैं। स्मृति ने हाल में द हंड्रेड लीग में हिस्सा लिया था और अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया था। पहली बार डब्ल्यूबीबीएल में खेलने को उत्साहित दीप्ति शर्मा दीप्ति ने कहा, 'यह मेरा पहला डब्ल्यूबीबीएल () है। इसलिए मैं इसमें खेलने को लेकर काफी उत्साहित हूं। मेरे पास इस लीग में खेलने के लिए पहले भी ऑफर आया था लेकिन मैं उस समय इंटरनैशनल प्रतिबद्धताओं की वजह से नहीं खेल सकी।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3o8QpJZ

No comments