Breaking News

कोरोना को हराया, पैरालिपिंक में सिल्वर जीत रचा इतिहास, पीएम मोदी ने यूं की तारीफ

तोक्योभारतीय हाई जंपर निषाद कुमार ने तोक्यो ओलिंपिक में पुरुषों की ऊंची कूद टी-47 वर्ग में सिल्वर मेडल जीतते हुए इतिहास रचा। उन्होंने 2.06 मीटर की जंप लगाई। यह टूर्नामेंट में भारत का दूसरा मेडल है। इससे पहले टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने देश को सिल्वर मेडल दिलाया था। निषाद के मेडल जीतने के कुछ ही सेकंड में पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए बधाई दी। पीएम ने लिखा- तोक्यो से एक और खुशी की खबर आई है। निषाद कुमार के पुरुषों की ऊंची कूद टी-47 में रजत पदक जीतने से बेहद खुश हूं। वह उत्कृष्ट कौशल और दृढ़ता के साथ एक उल्लेखनीय ऐथलीट हैं। उन्हें बधाइयां। उल्लेखनीय है कि निषाद ने 2019 में दुबई में वर्ल्ड पैरा ऐथलेटिक्स ग्रांड फ्री में 2.05 मीटर हाई जंप लगाकर गोल्ड मेडल जीता था। इसी के साथ उन्होंने तोक्यो पैरालिंपिक का टिकट भी हासिल किया था। इसके बाद फरवरी 2021 में वह साई बेंगलुरु कॉम्पलेक्स में कैंप के दौरान कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। उन्होंने न केवल महामारी को मात दी, बल्कि तोक्यो की तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2UVglwn

No comments