कमलप्रीत-दुती सहित भारत के ये ऐथलीट उतरेंगे मैदान में, जानिए दो अगस्त का पूरा शेड्यूल
तोक्योतोक्यो ओलिंपिक में रविवार का दिन भारत के लिए जबरदस्त रहा। पीवी सिंधु ने जहां ब्रॉन्ज मेडल जीता तो पुरुष हॉकी टीम ने ब्रिटेन को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सोमवार को भी भारत के अहम मुकाबले खेले जाने हैं। ऐथलेटिक्स
- दुती चंद, महिला 200 मीटर हीट चार, भारतीय समयानुसार सुबह सात बजकर 25 मिनट पर
- कमलप्रीत कौर, महिला चक्का फेंक फाइनल, भारतीय समयानुसार शाम साढ़े चार बजे से
- फवाद मिर्जा, इवेंटिंग जंपिंग व्यक्तिगत क्वॉलिफायर, भारतीय समयानुसार दोपहर एक बजकर 30 मिनट पर
- इवेंटिंग व्यक्तिगत जंपिंग फाइनल, भारतीय समयानुसार शाम पांच बजकर 15 मिनट पर
- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, महिला हॉकी सेमीफाइनल, भारतीय समयानुसार सुबह आठ बजकर 30 मिनट से
- संजीव राजपूत और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, पुरुष 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन क्वालीफिकेशन, भारतीय समयानुसार सुबह आठ बजे से
- पुरुष 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन फाइनल, भारतीय समयानुसार दोपहर एक बजकर 20 मिनट से।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3leWza2
No comments