Breaking News

तोक्यो में इतिहास रच छाए निषाद, पीएम मोदी और सहवाग सहित दिग्गजों ने यूं दी बधाई

भारत के पैरा ऊंची कूद ऐथलीट निषाद कुमार ने तोक्यो पैरालिंपिक में पुरुषों की ऊंची कूद टी 47 इवेंट में रजत पदक हासिल किया। निषाद ने 2.06 मीटर जम्प के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। निषाद के रजत जीतने के साथ ही भारत ने तोक्यो पैरालम्पिक में अपना दूसरा पदक जीता। उनसे पहले आज ही पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने महिला एकल क्लास 4 वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया था, जबकि विनोद कुमार ने डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक अपने नाम किया। टि्वटर पर पीएम मोदी और वीरेंदर सहवाग सहित दिग्गजों ने बधाई दी है।

भारत के पैरा ऊंची कूद ऐथलीट निषाद कुमार ने तोक्यो पैरालिंपिक में सिल्वर मेडल हासिल किया। निषाद ने इससे पहले इस साल दुबई में हुए फाजा विश्व पैरा-ऐथलेटिक्स ग्रां प्री में ऊंची कूद टी 47 वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।


Nishad Kumar Silver Medal: निषाद कुमार की तोक्यो पैरालिंपिक में चांदी, पीएम मोदी और वीरेंदर सहवाग सहित इन दिग्गजों ने दी बधाई

भारत के पैरा ऊंची कूद ऐथलीट निषाद कुमार ने तोक्यो पैरालिंपिक में पुरुषों की ऊंची कूद टी 47 इवेंट में रजत पदक हासिल किया। निषाद ने 2.06 मीटर जम्प के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। निषाद के रजत जीतने के साथ ही भारत ने तोक्यो पैरालम्पिक में अपना दूसरा पदक जीता। उनसे पहले आज ही पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने महिला एकल क्लास 4 वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया था, जबकि विनोद कुमार ने डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक अपने नाम किया। टि्वटर पर पीएम मोदी और वीरेंदर सहवाग सहित दिग्गजों ने बधाई दी है।





from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3kQnxmH

No comments