एक मिनट के भीतर बेल्जियम ने खाता खोला, भारत को बैकफुट पर धकेला
तोक्यो आज का दिन भारतीय हॉकी में एक नया अध्याय लिख सकता है। भारतीय पुरुष टीम का मुकाबला तोक्यो ओलिंपिक के सेमीफाइनल में बेल्जियम से हो रहा है। भारत का हॉकी में स्वर्णिम इतिहास रहा है लेकिन मनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम उसे लौटाने की राह पर है। आज की जीत ओलिंपिक में भारत का पदक पक्का कर देगी। 41 साल बाद भारत ओलिंपिक में पदक जीतने के बेहद करीब पहुंच चुका है। भारत और बेल्जियम के बीच मुकाबला शुरू। भारत ने सकारात्मक शुरुआत की है। ग्राहम रीड के मार्गदर्शन में खेल रही भारतीय टीम को पता है कि बेल्जियम के खिलाफ मंगलवार को एक और अच्छा प्रदर्शन टीम का नाम इतिहास में दर्ज करा देगा, फिर चाहे पदक का रंग कोई भी क्यों ना हो। अपने पूल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-7 से मिली करारी हार को छोड़ दें तो भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। उसने लगातार चार मुकाबले जीतकर अंतिम चार में जगह बनाई है। भारतीय टीम को पता है कि बस एक और अच्छा दिन और उसका नाम इतिहास में दर्ज हो जाएगा।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/37iNQLE
No comments