Breaking News

जीत का जश्न मनाना पड़ गया भारी,आयरलैंड का मुक्केबाज ओलिंपिक से बाहर

तोक्यो कभी-कभी जरूरत से ज्यादा खुशी भी भारी पड़ सकती है और ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब क्वार्टर फाइनल में मिली जीत का जश्न मनाने के चक्कर में चोटिल होकर ओलंपिक से बाहर हो गए। मुक्केबाजी अधिकारियों ने रविवार को कहा कि वॉल्श ब्रिटेन के पैट मैकोरमैक के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले से पहले मेडिकल चेक इन के लिये नहीं आये जिससे उनके विरोधी को फाइनल में वॉकओवर मिल गया । गोल्ड मेडल का चांस गंवा दिया वॉल्श को अभी भी कांस्य पदक मिलेगा लेकिन उन्होंने स्वर्ण जीतने का मौका गंवा दिया । क्वार्टर फाइनल में मॉरीशस के मर्वेन क्लेयर पर मिली जीत के बाद वह खुशी के मारे इतनी बुरी तरह से कूदे कि टखने में चोट लग गई । आयरलैंड की टीम ने पुष्टि की कि टखने की चोट के कारण वह ओलिंपिक से बाहर हो गए हैं । भारतीय मुक्केबाज सतीश हारेचोटिल भारतीय मुक्केबाज सतीश कुमार (प्लस 91) विश्व चैम्पियन बखोदिर जालोलोव के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन के बावजूद क्वार्टर में हारकर बाहर हो गए। प्री क्वार्टर फाइनल में लगी चोटों के कारण माथे और ठोड़ी पर कई टांके लगवाकर उतरे सतीश 0 . 5 से हारे। उन्हें जमैका के रिकार्डो ब्राउन के खिलाफ प्री क्वार्टर फाइनल में दो कट लगे थे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3rMWqvR

No comments