तोक्यो ओलिंपिक- चैंपियन की तरह खेला बेल्जियम, भारत के पास अब कांसा जीतने का मौका
तोक्यो ऐलेक्सजेंडर हैंडरिक्स की शानदार हैट ट्रिक की मदद से बेल्जियम ने तोक्यो ओलिंपिक के सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को 5-2 से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। दोनों टीमों के बीच तीन क्वॉर्टर में बराबरी का खेल दिखाया लेकिन आखिरी क्वॉर्टर में बेल्जियम ने दमदार खेल दिखाकर मैच में निर्णायक बढ़त बना ली। भारतीय टीम अब ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले के लिए उतरेगी। हाफ टाइम तक दोनों टीमें 2-2 से बराबर थीं। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा था। कोई भी दूसरी टीम को जगह देने के लिए तैयार नहीं। दोनों टीमों को मौके मिले और दोनों ने इसका फायदा उठाने की कोशिशें कीं। बेल्जियम ने दूसरे मिनट में ही पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम ने वापसी की। वह अपने खेल को अलग लेवल पर पहुंचाने लगा। भारत ने जल्द ही वापसी की हरमनप्रीत सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल कर स्कोरलाइन को 1-1 से बराबरी दिलाई। इसके बाद मनदीप ने गोल कर भारत को बढ़त दिला दी। हालांकि बेल्जियम ने हैंडरिक्स के पेनाल्टी कॉर्नर पर बराबरी दिला दी। तीसरे क्वॉर्टर में बेल्जियम ने हमले किए। यह पहले हाफ की तरह था जब बेल्जियम ने शुरुआती ही मैच में गोल कर दिया था। दोनों टीमों के पेनल्टी कॉर्नर को गोल में नहीं बदल पाईं। कुल मिलाकर यह काफी मजबूत डिफेंस था।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3ylmSPF
No comments