Breaking News

नंबर एक टीम का क्वारंटीन पूरा, दिल्ली कैपिटल्स ने कसी कमर, पिच पर आकर उड़ाया छक्का

दुबईआईपीएल 2020 की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स ने दुबई में छह दिनों का निर्धारित क्वारंटीन पीरियड पूरा करने के बाद ट्रेनिंग शुरू कर दी है। टीम के भारतीय खिलाड़ी, सहायक स्टाफ और मैनजमेंट 21 अगस्त को यहां पहुंचे थे। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया के जरिए खिलाड़ियों की दुबई में स्थित आईसीसी अकादमी में ट्रेनिंग करते हुए फोटो पोस्ट की, उन्होंने श्रेयस अय्यर के पिच पर आकर छक्का जड़ने का वीडियो पोस्ट किया। कंधा चोटिल कर बैठे थे अय्यर टीम के अन्य खिलाड़ी जैसे अमित मिश्रा, ललित यादव, लुकमान मेरिवाला, रिपल पटेल, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे और सिद्धार्थ मनिमारन भी अभ्यास करते नजर आए। अय्यर कंधे में चोट की वजह से आईपीएल 2021 के पहले चरण में नहीं खेले थे। वह टीम के आने से पहले दो सप्ताह तक सहायक कोच प्रवीण आमरे के साथ अभ्यास कर रहे हैं। नंबर एक पोजिशन पर है दिल्ली दिल्ली की टीम आठ मैचों में छह जीत और दो हार के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर मौजूद है। आईपीएल 2021 का दूसरा चरण 19 सितंबर से शुरू होगा और दिल्ली अपने अभियान की शुरुआत 22 सितंबर से सनराइजर्स हैदराबाद के साथ मुकाबले से करेगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3gJVunr

No comments