Breaking News

IND vs SL: चोटिल नवदीप सैनी हुए बाहर, भारत के लिए इस खिलाड़ी ने किया डेब्यू

कोलंबोभारतीय कप्तान शिखर धवन ने आर. प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे और सीरीज के आखिरी टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है और जो टीम यह मुकाबला जीतेगी वह सीरीज पर कब्जा कर लेगी। भारत ने पहला जबकि श्रीलंका ने दूसरा टी20 मुकाबला अपने नाम किया था। भारत ने इस मुकाबले के लिए चोटिल नवदीप सैनी की जगह संदीप वॉरियर को एकदाश में शामिल किया है जबकि श्रीलंका ने इसुरु उदाना के बदले पाथुम निसंका को मौका दिया है। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें इस प्रकार है...भारत: शिखर धवन (कप्तान), रितुराज गायकवाड़, देवदत्त पडीकल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), नीतीश राणा, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, राहुल चाहर, संदीप वॉरियर, चेतन सकारिया और वरुण चक्रवर्ती श्रीलंका : अविष्का फर्नांडो, मिनोद भानुका (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, पाथुम निसंका, दासुन शनाका (कप्तान), धनंजय डी सिल्वा, वनिंदु हसारंगा, रमेश मेंडिस, चमीका करुणरत्ने, अकीला धनंजय और दुशमंता चमीरा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3rGLOOU

No comments