Breaking News

Euro 2020: जारी है इटली का विजय अभियान, बेल्जियम को मात दे अंतिम चार में पहुंचा

म्यूनिख इटली ने बेल्जियम को हराकर 2020 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में उसने निकोलो बारेला और लोरेंजो इनसिग्ने ने गोल किए। इटली का मुकाबला सेमीफाइनल में स्पेन से होगा। इटली ने स्विटजरलैंड को हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। बारेला ने इटली के लिए मैच के 31वें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद लोरेंजो ने हाफ टाइम से जरा सा पहले गोल कर टीम की बढ़त को 2-0 तक पहुंचा दिया। रोमेलु लुकाकू ने बेल्जियम के लिए फर्स्ट हाफ स्टॉपेज टाइम में गोल कर बढ़त को कम तो किया पर यह काफी नहीं रहा। पहले हाफ के बाद दोनों टीमों ने गोल करने के भरपूर प्रयास किए लेकिन ये काफी नहीं रहे। इटली की टीम का शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। यह उसकी लगातार 13वीं जीत है और 32वां मैच जहां वह हारा नहीं है। मंगलवार को वेम्बले में सेमीफाइनल में अब इटली की टीम स्पेन से भिड़ेगी। इटली ने स्विटजरलैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से हराकर अंतिम चार का स्थान पक्का किया। निर्धारित समय तक दोनों टीमों का स्कोर 1-1 से बराबर रहा था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3AxVIXl

No comments