Breaking News

पृथ्वी साव और सूर्यकुमार यादव को इंग्लैंड जाने में हो सकती है और भी देरी, जानें वजह

नई दिल्लीपृथ्वी साव और सूर्या कुमार यादव को इंग्लैंड रवाना होना था, पर अब इसमें अब दरी हो सकती है। साव और सूर्या को इंग्लैड के साथ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। दोनों खिलाड़ियों के देर से जाने की वजह यह बताई जा रही है कि हाल में ही श्रीलंका दौरे पर भारतीय खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या कोरोना के चपेट में आ गए हैं और साव और सूर्या क्रुणाल के नजदीक पाए गए थे। दोनो खिलाड़ियों को श्रीलंका के साथ हो रहे तीन मैचों की सीरीज के खत्म होते ही इंग्लैंड रवाना होना था पर अब दोनो खिलाड़ियों को आइसोलेशन में रखा गया है। एक अधिकारी ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया, 'जब औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी तो वे इंग्लैंड जाएंगे।' इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टेस्ट टीम के पहले ही तीन खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल पैर की चोट के कारण बाहर होना पड़ा। ऑफ स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर की उंगली में चोट लगी है, और तेज गेंदबाज अवेश खान, जो स्टैंडबाय खिलाड़ियों में से थे, उनके बाएं अंगूठे में फ्रैक्चर का सामना करना पड़ा है। इन खिलाड़ियों के चोटिल होने के चलते अभिमन्यु ईश्वरन को मुख्य टीम में शामिल करना पड़ा और साव और सूर्या को भी बुलाया गया है। टेस्ट सीरीज की शुरूआत 4 अगस्त से नॉटिंघम में होगी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3lmOEHV

No comments