Breaking News

कौन हैं सबसे युवा ग्रैंडमास्टर अभिमन्यु मिश्रा? जानिए उनका भारत से कनेक्शन

नई दिल्लीअभिमन्यु मिश्रा 12 अप्रैल को बुडापेस्ट में एक लक्ष्य के साथ उतरे और सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर बन गए। 12 साल, चार माह और 25 दिन की उम्र में दुनिया के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बनने वाले अभिमन्यु ने भारत के जीएम लियोन को हराया। अभिमन्यु ने बुडापेस्ट से बताया, 'सबसे कम उम्र का जीएम बनना अभी शुरुआत है, मेरा अगला लक्ष्य अपनी रेटिंग को 2600 तक बढ़ाना और बाद में सुपर जीएम बनना है। मैं अभी शुरुआत कर रहा हूं और लक्ष्य विश्व चैंपियन बनना है।' इससे पहले नवंबर 2019 में अभिमन्यु ने 10 साल 9 महीने और 3 दिन की उम्र में दुनिया के सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय मास्टर बने थे, तब उन्होंने भारत के आर प्रग्गानंधा का विश्व रेकॉर्ड तोड़ा था। ग्रैंड मास्टर प्रग्गानंधा ने 30 मई 2016 को 10 महीने 9 महीने और 20 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी। अभिमन्यु दूसरी पीढ़ी के अप्रवासी हैं। उनके माता-पिता हेमंत और स्वाति (दोनों आईटी पेशेवर) 2007 से संयुक्त राज्य अमेरिका में हैं। वे मूल रूप से भोपाल के हैं। अभिमन्यु ने कहा, 'मेरे वहां बहुत सारे रिश्तेदार हैं। जब मैं कुछ करता हूं तो वे हमेशा मेरे लिए खुश होते हैं।' महामारी की दूसरी लहर के ठीक बाद अपने बेटे के साथ बुडापेस्ट गए हेमंत को लगता है कि यह सही निर्णय था। हेमंत ने अपने बेटे की सफलता पर कहा- आखिरकार मैं कह सकता हूं कि यह एक महान निर्णय था क्योंकि यूरोप महामारी के बाद एफआईडीई-रेटेड कार्यक्रमों की मेजबानी कर रहा है। मैं अभिमन्यु के साथ पहुंचा। हम उनके कोचों के आभारी हैं (ग्रैंडमास्टर्स अरुण प्रसाद , मगेश चंद्रन और प्रो शतरंज प्रशिक्षण, जीएम पी हरिकृष्ण), जिन्होंने उन्हें लगातार प्रेरित किया। यह एक सामूहिक प्रयास था। अरुण ने खुलासा किया, 'अभिमन्यु बहुत तेजी से सीखते हैं। मैंने जो सिखाया उसे मैं भूल सकता हूं लेकिन वह मुझे याद दिलाएगा कि 'कोच, आपने मुझे यह 2016-2017 में सिखाया था।' अरुण और मगेश ने पिछले 4-5 वर्षों में अभिमन्यु के खेल को निखारा। अभिमन्यु के खेल को तब बढ़ावा मिला जब वह कास्परोव शतरंज फाउंडेशन द्वारा आयोजित यंग स्टार्स कैंप का हिस्सा बने। अभिमन्यु ने कहा, 'कस्पारोव के साथ कुछ मौकों पर बातचीत करना और उनके इनपुट प्राप्त करना एक सपने के सच होने जैसा था।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3AiSAOK

No comments