शमी की बिटिया आइरा का क्यूट डांस वीडियो वायरल, कैफ बोले-शानदार बेबो
नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) इस समय टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड के दौरे पर हैं। शमी ने इंग्लैंड में खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ कुल 4 विकेट लिए। टीम इंडिया के इस पेसर की नजर अब मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ आगामी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज पर है। शमी क्रिकेट के इतर सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्टिव रहते हैं। वह लगातार अपना वर्कआउट वीडियो या फोटो शेयर करते रहते हैं। शमी ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बिटिया आइरा (Aaira) का एक क्यूट डांस वीडियो शेयर किया। वीडियो में आइरा फेमस सॉन्ग 'एक बार पर्दा हटा दे शराबी' पर जमकर ठुमके लगा रही हैं। आइरा का डांस मूव्स देखने लायक हैं। 'शानदार बेबो' वीडियो को देख कॉमेंट सेक्शन में लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने कॉमेंट बॉक्स में लिखा, ' शानदार बेबो।' हसीन जहां और शमी अलग रह रहे हैं पत्नी हसीन जहां (Hasin Jahan) ने शमी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा था कि शमी का उनके अलावा किसी और के साथ भी अफेयर है। मामला कोर्ट तक पहुंच गया था और दोनों फिलहाल अलग रह रहे हैं। हसीन जहां ने अपनी बेटी आयरा के नाम के आगे से शमी का सरनेम हटाकर अपना सरनेम लगा दिया है। हसीन ने अपनी बेटी का नाम आयरा जहां रखा है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज भारत का इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज अगले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। दोनों टीमें इस सीरीज के जरिए जीत से शुरुआत करना चाहेंगी। इस सीरीज में शमी भारत की ओर से पेस अटैक की अगुआई करते हुए नजर आएंगे। शमी गेंद को दोनों ओर से स्विंग कराने की काबिलित रखते हैं।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3Apvbv2
No comments