Breaking News

कांसे के लिए भिड़ेंगी सिंधु, हॉकी का भी बड़ा मैच, रविवार को ओलिंपिक में भारत का कार्यक्रम

तोक्यो ओलिंपिक खेलों में भारत के लिए रविवार का दिन बेहद अहम है। रियो ओलिंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट पीवी सिंधु भारत को कांस्य पदक दिला सकती है। भारतीय मेंस हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन से भिड़ेंगी। मनप्रीत सिंह की टीम के पास ओलिंपिक में भारत के गौरवशाली इतिहास को बढ़ाने का सुनहरा मौका है। देखना होगा नया दिन, नया माह और पहली तारीख क्या खेलों के महाकुंभ में भारत का भाग्य भी बदल पाएगी? रविवार को भारत के मुकाबले (भारतीय समयानुसार)
  • गोल्फ: अनिर्बान लाहिड़ी और उदयन माने, पुरुषों का व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले, 4:15 AM
  • बैडमिंटन: महिला एकल कांस्य पदक मुकाबला, पीवी सिंधु बनाम ही बिंग जियाओ (चीन), 5:00 PM
  • मुक्केबाजी: पुरुष 91 किग्रा से अधिक भार वर्ग, सतीश कुमार, 9:36 AM
  • हॉकी: पुरुष क्वार्टर फाइनल, भारत बनाम ब्रिटेन 05:30 PM
  • घुड़सवारी: क्रॉस कंट्री, व्यक्तिगत स्पर्धा, फवाद मिर्जा, 05:18 AM
ओलिंपिक में 31 जुलाई का प्रदर्शनशनिवार का दिन भारत के लिए मिला-जुला रहा। कोई मेडल तो नहीं मिला, लेकिन पदक की आस बरकरार है। महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 4-3 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। पीवी सिंधु महिला एकल के सेमीफाइनल में ताइ जु यिंग (चीनी ताइपै) से 18-21, 12-21 से हारी। कांस्य पदक के लिए ही बिंग जियाओ (चीन) से भिड़ेगी। कमलप्रीत कौर ने महिलाओं की चक्का फेंक स्पर्धा में 64 मीटर चक्का फेंककर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया, लेकिन सीमा पूनिया 16वें स्थान पर रहने से बाहर। मुक्केबाजो ने निराश कियाअमित पंघाल पुरुषों के 52 किग्रा भार वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में युबेरजेन मार्तिनेज (कोलंबिया) से 1-4 से हार गए। पूजा रानी महिलाओं के 75 किग्रा भार वर्ग क्वार्टर फाइनल में लि कियान (चीन) से 0-5 से हार गई। अगर पूजा रानी मुकाबला जीत जाती तो लवलीना की ही तरह सेमीफाइनल में पहुंचते ही भारत का एक और पदक पक्का हो जाता। निशानेबाजों का खराब प्रदर्शन जारीअंजुम मोदगिल और तेजस्विनी सावंत महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में क्रमश: 15वें और 33वें स्थान पर रहकर फाइनल्स में जगह नहीं बना पाई। तीरंदाजी में अतनु दास पुरुषों की व्यक्तिगत स्पर्धा के प्री क्वार्टर फाइनल में ताकाहारू फुरूकावा (जापान) से 4-6 से हारकर बाहर हो गए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3xfQoou

No comments