भारतीय महिला हॉकी टीम की लगातार दूसरी जीत, दक्षिण अफ्रीका को हराकर अंतिम 8 की उम्मीदें बरकरार
तोक्यो पहली हारों को भुलाकर भारतीय महिला हॉकी टीम ने बेहतरीन खेल खेला। इसी के साथ भारतीय महिला हॉकी निचली रैंकिग वाली दक्षिण अफ्रीका टीम को आखिरी ग्रुप मैच में 4.3 से हराकर ओलंपिक क्वार्टर फाइनल में प्रवेश की उम्मीदें कायम रखी हैं। भारत के लिये वंदना कटारिया ने तीन जबकि नेहा गोयल ने एक गोल किया। दक्षिण अफ्रीका के लिये टैरिन ग्लास्बी, कप्तान एरिन हंटर और मारिजेन मराइस ने गोल दागे। भारत को अब दुआ करनी होगी कि आखिरी ग्रुप मैच में आयरलैंड की टीम ब्रिटेन से हार जाये या ड्रॉ खेले। आयरलैंड को 1-0 से हरायाइससे एक दिन पहले तोक्यो ओलंपिक में भारत की महिला हॉकी टीम को लगातार तीन हार के बाद पहली जीत नसीब हुई है। उसने शुक्रवार को अपने चौथे ग्रुप मैच में आयरलैंड को 1-0 से हरा दिया है। ओई हॉकी स्टेडियम नॉर्थ पिच पर खेले गए इस मुकाबले में मैच का एकमात्र गोल 57वें मिनट में नवनीत कौर ने किया। तोक्यो में खुशी मनाने का मौकायह एक फील्ड गोल था, जिसने भारत को तीन हार के बाद तोक्यों में खुशी मनाने का मौका दिया। वैसे यह मैच भारतीय अग्रिम पंक्ति खासकर पेनाल्टी कॉर्नर विशेषज्ञों के लिए बेहद निराशाजनक रहा क्योंकि 14 पेनाल्टी कॉर्नर मिलने के बावजूद भारत उसे एक भी गोल में कन्वर्ट नहीं कर सका। आयरिश टीम को बदले में तीन पीसी मिले लेकिन वह भी गोल नहीं कर सकी।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Va9mjp
No comments