इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट से 5 करोड़ की कमाई करते हैं कोहली, जानें कौन है नंबर वन
नई दिल्ली मॉडर्न क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। कोहली के चाहने वाले देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी हैं। कोहली के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर फैंस की संख्या करोड़ों में है। हाल में हॉपर एचक्यू (Hopper HQ) ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में कोहली के रूप में एकमात्र भारतीय क्रिकेटर को जगह मिली है। इस लिस्ट के मुताबिक 32 वर्षीय विराट इंस्टाग्राम पर एक स्पॉन्सर्ड पोस्ट के जरिए 5 करोड़ रुपए कमाते हैं। कोहली रिचलिस्ट के टॉप 20 में इकलौते भारतीय हैं। उन्हें ओवरऑल 19वां स्थान मिला है। हॉपर एचक्यू के मुताबिक इंस्टाग्राम के एक पोस्ट से सर्वाधिक कमाई के मामले में पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) पहले नंबर पर हैं। युवेंट्स फुटबॉल क्लब की ओर से खेलने वाले रोनाल्डो इंस्टाग्राम पर एक स्पॉन्सर्ड पोस्ट के बदले 11.9 करोड़ रुपये लेते हैं। इस लिस्ट में डब्ल्यूडब्ल्यूई और हॉलीवुड सुपर स्टार ड्वेन जॉनसन व पॉप सिंगर एरियाना ग्रांडे क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। 5 करोड़ रुपये कमाते हैं विराट विराट कोहली इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट से 5 करोड़ रुपये कमाते हैं। बॉलिवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इस लिस्ट में 27वें नंबर पर हैं जो एक पोस्ट के जरिए 3 करोड़ रुपये कमाती हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज विराट इंस्टाग्राम रिचलिस्ट के टॉप 20 में एकमात्र भारतीय हैं। इंस्टाग्राम के एक पोस्ट से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट चौथे नंबर पर हैं। डिविलियर्स और स्टेन भी शामिल विराट के अलावा दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स (Ab de Villiers) , तेज गेंदबाज डेल स्टेन (Dale Steyn) और फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) भी इस एलीट लिस्ट में शामिल हैं। डब्ल्यूटीसी फाइनल (WTC Final) में हार के बाद कोहली इस समय ब्रेक पर इंग्लैंड में हैं। 4 अगस्त से खेली जाएगी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज भारत और इंग्लैंड () के बीच 4 अगस्त से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। ये सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) का हिस्सा है। ऐसे में कोहली इस सीरीज में जीत के जरिए शुरुआत करना चाहेंगे।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3hbiVXt
No comments