Breaking News

मार्करम और डि कॉक के अर्धशतकों के बाद मूल्डर ने गेंदबाजी में किया कमाल, साउथ अफ्रीका ने 3-2 से जीती टी20 सीरीज

सेंट जॉर्ज एडेन मार्करम (Aiden Markram) और विकेटकीपर क्विंटन डि कॉक (Quinton de Kock)के अर्धशतकों के बाद अपने तेज गेंदबाजों की धारदार गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका (WI v SA 5th T20) ने 5वें और अंतिम टी20 मैच में विंडीज को 25 रन से हरा दिया। इसके साथ ही मेहमान साउथ अफ्रीका ने पांच मैचों की सीरीज 3-2 से जीत ली। दक्षिण अफ्रीका की ओर से रखे गए 169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंडीज टीम 9 विकेट पर 143 रन ही बना सकी। उसकी ओर से ओपनर इविन लुइस (Evin Lewis) ने सबसे अधिक 52 रन की पारी खेली। शिमरोन हेटमायर 33 रन बनाकर आउट हुए वहीं निकोलस पूरन ने 20 रन का योगदान दिया। साउथ अफ्रीका की ओर से पेसर लुंगी एंगिडी ने 32 रन देकर 3 विकेट चटकाए वहीं कगिसो रबाडा और वियाम मूल्डर (Wiaan Mulder) की झोली में एक समान दो विकेट आए। जॉर्ज लिंडे और तबरेज शम्सी ने एक एक विकेट झटके। एडेन मार्करम को मैन ऑफ द मैच जबकि तबरेज शम्सी को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। इससे पहले साउथ अफ्रीका के ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ओपिनंग में उतरे बावूमा कुछ खास कमाल नहीं कर सके और कुल स्कोर में अभी एक भी रन का इजाफा नहीं हुआ था तभी पहले ओवर की तीसरी गेंद पर फिडेल एडवर्डस ने उन्हें क्रिस गेल केहाथों कैच करा दक्षिण अफ्रीका को तगड़ा झटका दिया। बावूमा खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद डि कॉक और मार्करम ने पारी को संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 82 गेंदों पर 128 रन जोड़े। डि कॉक 42 गेंदों पर 60 रन बनाकर आउट हुए वहीं मार्करम ने 48 गेंदों पर 70 रन की पारी खेली। मार्करम ने अपनी पारी में 4 छक्के और 3 चौके लगाए। डि कॉक ने 4 चौके और 2 छक्के जड़े। डेविड मिलन 18 रन पर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 168 रन का स्कोर खड़ा किया। विंडीज की ओर से एडवर्डस ने सबसे अधिक 2 विकेट निकाले। ड्वेन ब्रावो और ओबेद मौक्के ने एक एक विकेट लिया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3qIKz14

No comments