Breaking News

यूरो कप: डेनमार्क ने चेक गणराज्य को 2-1 से हराया, मारी सेमीफाइनल में एंट्री

बाकूडेनमार्क ने यूरो कप-2021 के तीसरे क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में शनिवार को चेक गणराज्य को 2-1 से हरा दिया। बाकू में विनर डेनमार्क के लिए थॉमस डेलाने और कैस्पर डोलबर्ग ने गोल दागे, जबकि चेक के लिए इकलौता गोल पैट्रिक स्किक ने किया। मैच में डेनमार्क ने करिश्माई शुरुआत की। थॉमस डेलाने ने महज 5वें मिनट में ही गोल दाग दिया और टीम को 1-0 की अहम बढ़त दिला दी। इससे पहले कि गणराज्य के खिलाफ पहले गोल को उतार पाते उसके लिए कैस्पर ने 42वें मिनट में दूसरा गोल दाग दिया। अब बढ़त 2-0 की हो गई थी, जबकि 49वें मिनट में चेक गणराज्य के लिए पैट्रिक ने गोल जरूर दागा, लेकिन टीम की वापसी नहीं करा सके। दो हार के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करने के बाद डेनमार्क ने अब अपने आखिरी तीन मैच जीतने में 10 गोल किए हैं। चौंकाने वाली परिस्थितियों के बीच जब क्रिश्चियन एरिक्सन को पिच पर कार्डियक अरेस्ट हुआ था। तीन हफ्ते बाद वे 1992 को दोहराने का सपना देख रहे हैं जब डेनमार्क ने क्वॉलिफाइंग भी नहीं होने के बावजूद यूरोपीय चैम्पियनशिप जीती थी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3wdNEYk

No comments