WTC FINAL: सिराज के पास विलियमसन के लिए खास प्लान, बताया कैसे करेंगे आउट
मुंबईभारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का कहना है कि अगर उन्हें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में खेलने का मौका मिलता है तो वह न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को डॉट गेंद से परेशान करने की कोशिश करेंगे। सिराज ने कहा, 'मैं एक ही स्थान पर लगातार गेंद करने की कोशिश करूंगा और मेरा ध्यान विलियमसन को डॉट गेंद कराने पर केंद्रित रहेगा, जिससे उनपर दबाव बढ़े। मैं उन्हें शॉट लगाने के लिए मजबूर करूंगा, जिससे उनके आउट होने के मौके ज्यादा रहें।’ सिराज ने इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत को मिली 2-1 की टेस्ट सीरीज जीत में अहम भूमिक निभाई थी। सिराज ने एबीपी न्यूज से कहा, 'ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर बाउंस और तेजी थी तो मैंने अच्छी लेंथ में वहां गेंदबाजी की, लेकिन इंग्लैंड में स्विंग रहेगी तो मैं कोशिश करूंगा कि बल्लेबाज फ्रंट फुट पर खेले।’ उन्होंने कहा, 'हम इंग्लैंड रवाना होने से पहले क्वारंटीन में है। आईपीएल के स्थगित होने के बाद हमने कोई क्रिकेट नहीं खेला, लेकिन न्यूजीलैंड को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है, इसलिए कीवी टीम को इंग्लिश वातावरण में ढलने के लिए ज्यादा समय मिलेगा।’ 27 वर्षीय गेंदबाज ने कहा, ‘मेरे अंदर पूरी तरह मनोवैज्ञानिक परिवर्तन आया है। पहले मैं मैदान पर बैचेन हो जाता था, लेकिन अब मैं इन चीजों से उबर गया हूं। मैंने अपनी फिटनेस पर काफी मेहनत की है। मैंने जिम में काफी समय बिताया है।’
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3uL9tOg
No comments