Breaking News

Explainer: आखिर क्या होती है वीगन डाइट, वेजिटेरियन से कितनी अलग?

नई दिल्ली अंडे की वजह से विराट कोहली इंटरनेट पर ट्रोल हो रहे हैं। मामला उनकी डाइट से जुड़ा हुआ है। दरअसल, एक फैन ने इंस्टाग्राम पर भारतीय कप्तान से उनकी डाइट के बारे में पूछा था। चीकू ने खुशी-खुशी इसका जवाब दिया। जिन चीजों का उन्होंने नाम लिया, उसमें अंडा भी था। बस यही से सारा विवाद शुरू हो गया। सवाल उठाया गया कि वीगन डाइट लेने वाले विराट अंडा कैसे खा सकते हैं। बवाल बढ़ता देख विराट सामने आए और सफाई दी कि वह वीगन नहीं बल्कि वेजिटेरियन है। चलिए आज इसी पर बात करते हैं और आपको समझाते हैं कि वीगन डाइट होती क्या है और वेजिटेरियन से कितनी अलग है? 77 साल पुराना इतिहासवीगन सोसाइटी की स्थापना 1944 में हुई थी और यह शब्द गढ़ा गया था, लेकिन ऐतिहासिक रूप से यह तारीख उस समय से काफी आगे कि है जब लोगों ने इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाया। 2010 में यूनाइटेड नेशंस ने एक रिपोर्ट पब्लिश की और बताया कि वीगन डाइट हमारा भविष्य है। अब धीरे-धीरे भारत में भी तेजी से इसका चलन बढ़ा है। सेलेब्रिटीज की देखा-देखी आम लोग भी फॉलो करने लगे हैं। वीगन डाइट क्या है, इसे कैसे करते हैं?इस डाइट में लोग अंडा, मांस, शहद, दूध, डेयरी प्रोडक्ट्स नहीं लेते। ये वेजिटेरियन लाइफ स्टाइल जीने का एक तरीका है, लेकिन ये वेजिटेरियन डाइट से काफी अलग है। इसमें फल, सब्जियां, होल ग्रेन्स, दाल, नट्स और सीड्स खाया जाता है। इस डाइट में कच्चे फूड्स खाने पर ज्यादा फोकस होता है, जिनमें फैट काफी कम मात्रा में होता है। कम फैट और हाई कार्ब वाले वेजिटेरियन फूड खाए जाते हैं। वीगन डाइट को नॉर्मल डाइट की तरह ही किया जाता है और ये वजन कम करने में भी मदद करती है। किस समय क्या खाना है सब पहले से तय होता है और उसी मुताबिक आपको अपना शेड्यूल तय करना होता है। वीगन डाइट के क्या फायदे हैं?सबसे बड़ा और प्रमुख कारण यही है कि इससे तेजी से वजन कम होता है। इस डाइट को फॉलो करने वालों में नॉन वीगन्स की अपेक्षा बॉडी मास इंडेक्स (BMI) कम होता है। डाइट में फाइबर ज्यादा होता है, जिससे पेट भरा लगता है और आप कम खाते हैं। ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी काफी मदद मिल सकती है। वीगन डाइट फॉलो करने से दिल सेहतमंद रहता है। रिसर्च के मुताबिक इस डाइट को फॉलो करने से कैंसर का खतरा भी कम होता है। वीगन और वेजिटेरियन में क्या अंतर?दोनों डाइट के बीच सबसे बड़ा फर्क यही है कि वीगन फॉलो करने वाले डेयरी पदार्थ का सेवन नहीं करते। शाकाहारी लोग शहद, अंडे, सभी प्रकार की सब्जियां खा सकते हैं, लेकिन वीगन डाइट में इनमें से कुछ भी नहीं खाया जाता। मांस या समुद्री भोजन भी नहीं। वीगन डाइट फॉलो करने वाले लोग ऐसी किसी भी चीज का सेवन नहीं करते हैं जो पर्यावरण या जानवरों के अस्तित्व के लिए खतरा हो। (ये जानकारी विभिन्न रिसर्च और स्टडी के आधार पर एकत्रित की गई है। इसलिए सेवन करने से पहले किसी एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह आवश्यक है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3c9i9HG

No comments