ओलिंपिक से बाहर हुई डिफेंडिंग चैंपियन मारिन, दाएं के बाद अब बाएं घुटने की होगी सर्जरी
नई दिल्लीगत चैंपियन कैरोलिना मारिन बाएं घुटने में चोट के कारण मंगलवार को तोक्यो ओलिंपिक से हट गईं। इस स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी को चोट से उबरने के लिए सर्जरी करानी पड़ेगी। स्पेन की इस 27 वर्षीय खिलाड़ी ने शनिवार को ट्रेनिंग के दौरान घुटने में दर्द महसूस किया और परीक्षण में चोट का पता चला। मारिन ने ट्वीट किया, 'सप्ताहांत परीक्षण और चिकित्सकीय परामर्श के बाद मैं पुष्टि कर सकती हूं कि मेरे बाएं घुटने में चोट है। इस हफ्ते मेरी सर्जरी होगी और फिर मैं रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजरूंगी।' उन्होंने कहा, 'यह एक और झटका है जिसका सामना मुझे करना पड़ रहा है। पिछले दो महीने में उन कारणों से तैयारी काफी मुश्किल रही तो टीम के नियंत्रण में नहीं थे, लेकिन हम रोमांचित थे और पता था कि मैं ओलिंपिक के दौरान सर्वश्रेष्ठ स्थिति में रहूंगा। ऐसा अब संभव नहीं होगा।' ओलिंपिक 23 जुलाई से शुरू होंगे। तीन बार की विश्व चैंपियन मारिन खिताब की प्रबल दावेदार थी क्योंकि वह शानदार फॉर्म में चल रही थी और इस साल पांच फाइनल में खेलते हुए चार खिताब जीतने में सफल रही। उन्होंने कहा, 'इन दिनों में सहयोग और संदेश के लिए मैं सभी को धन्यवाद कहना चाहती हूं। मुझे पता है कि मैं सुरक्षित हाथों में हूं और काफी सारे लोग मेरे साथ हैं।'
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3fV0WCO
No comments