Breaking News

मराठी गाने पर जिम में पसीना बहाते दिखे सूर्यकुमार यादव, धवन और साव ने यूं लिए मजे

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) इनदिनों श्रीलंका दौरे (India tour of Sri Lanka) की तैयारियों में जुटे हुए हैं। सूर्यकुमार टीम साथियों संग मुंबई में क्वारंटीन हैं। उन्होंने हाल में जिम में वर्कआउट करते अपनी एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसे फैंस को खूब रास आ रहा है। श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इस दौरे के लिए टीम इंडिया की कमान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के हाथों में होगी वहीं उप कप्तानी की जिम्मेदारी भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) निभाएंगे। सूर्यकुमार ने जो वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है उसमें वह स्ट्रेचिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में मराठी गाना 'ढगाला लागली कल' चल रहा है। भारतीय खिलाड़ियों ने 14 जून से क्वॉरनटीन शुरू किया जो 28 जून तक जारी रहेगा। श्रीलंका दौरे पर कप्तान बनाए गए शिखर धवन और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी सॉव (Prithvi Shaw) ने सूर्यकुमार के वीडियो पर कॉमेंट किया है। पृथ्वी ने कॉमेंट बॉक्स में लिखा, ' इधर चला मैं उधर चला...!' टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर 13 जुलाई को 3 मैचों की सीरीज का पहला वनडे खेलेगी। टी 20 सीरीज की शुरुआत 21 जुलाई से होगी। श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम शिखर धवन (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार (उप-कप्तान), पृथ्वी साव, देवदत्त पडीक्कल, ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, हार्दिक पंड्या, नीतीश राणा, ईशान किशन, संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर, कृष्णा गौतम, क्रुणाल पंड्या, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, दीपक चाहर, नवदीप सैनी, चेतन सकारिया इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनैशनल में किया डेब्यू सूर्यकुमार ने इस साल मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनैशल मैच में डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 3 टी20 मैचों में 89 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार के नाम 77 फर्स्ट क्लास मैचों में 5326 रन दर्ज हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3xZ0Ktw

No comments