डेविड वॉर्नर का बड़ा बयान, बोले- आईपीएल के दौरान भारत में रहना भयानक था
वॉर्नर और आस्ट्रेलिया के बाकी खिलाड़ी आईपीएल बीच में स्थगित होने के बाद मालदीव चले गए थे क्योंकि भारत से यात्रा पर आस्ट्रेलिया में प्रतिबंध था ।
आखिरकार दिन का पृथकवास खत्म करके आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर अपने परिवारों के पास पहुंच गए ।
सनराइजर्स हैदराबाद के लिये खेलने वाले वॉर्नर ने नोवा के फिट्जी और विप्पा कार्यक्रम में कहा ,‘‘ भारत में आक्सीजन संकट के दृश्य टीवी पर देखकर सभी को बुरा लगा होगा । ’’
उन्होंने कहा ,‘‘ लोग अपने परिजनों की अंत्येष्टि के लिये सड़कों पर कतार लगाकर खड़े थे । हमने मैदान पर जाते और वहां से लौटते समय ये दृश्य देखे । यह भयावह और परेशान करने वाला था ।’’
वॉर्नर ने कहा कि बायो बबल में कोरोना के मामले आने के बाद आईपीएल स्थगित करना सही था ।
उन्होंने कहा ,‘‘ मानवता के नजरिये से मुझे लगता है कि सही फैसला लिया गया था । बबल में संक्रमण आने के बाद यह चुनौतीपूर्ण था । उन्होंने अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया । हम जानते हैं कि भारत में सभी को क्रिकेट प्रिय है ।’’
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2S2P4qk
No comments