Breaking News

IPL: जसप्रीत बुमराह की सबसे खराब बोलिंग, 4 ओवर में खर्च कर डाले इतने रन

नई दिल्लीचेन्नई सुपर किंग्स ने अपने 3 बल्लेबाजों के अर्धशतकों की मदद से शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में जारी आईपीएल के 14वें सीजन के 27वें मुकाबले में मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ चार विकेट पर 218 रनों का स्कोर बनाया। इस दौरान टीम के लिए रायुडू ने सबसे अधिक नाबाद 72 रन बनाए, जबकि मुंबई की ओर से जसप्रीत बुमराह सबसे खर्चीले साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 56 रन खर्च करते हुए एक विकेट झटका। आंकड़ों पर निगाह डाली जाए तो बुमराह का यह सबसे खराब प्रदर्शन रहा है। उन्होंने इस मैच में किसी भी स्पैल में सबसे अधिक खर्च किए हैं। बुमराह की आईपीएल में यह सबसे खराब बोलिंग रही। इससे पहले उन्होंने 2015 में दिल्ली के खिलाफ 55 रन खर्च किए थे, जबकि इसी वर्ष आरसीबी के खिलाफ 52 रन दे डाले थे। ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि बुमराह को इतने रन पड़े। उन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में गिना जाता है, लेकिन दिल्ली के छोटे से मैदान पर वह फाफ डु प्लेसिस और रायुडू के निशाने पर रहे। मैच में चेन्नई के लिए मोईन अली ने 36 गेंदों पर पांच चौके और इतने ही छक्के की मदद से 58 जबकि फाफ डुप्लेसिस ने 28 गेंदों पर दो चौके और चार छक्के की बदौलत 50 रनों की पारी खेली। उनके अलावा अंबाती रायुडू ने 27 गेंदों पर नाबाद 72 और रविंद्र जडेजा ने नाबाद 22 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 102 रन जोड़े। रायुडू ने 20 गेंदों पर 20वां अर्धशतक किया पूरा। मुंबई इंडियंस के लिए कायरन पोलार्ड ने दो, जबकि जसप्रीत बुमराह ट्रेंट बोल्ट ने एक-एक विकेट लिए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3u9LQPT

No comments