Breaking News

IPL 2021 मुंबई vs चेन्नई , यहां देखें लाइव अपडेट्स & स्कोर

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2021 सत्र में आज मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीमें भिड़ रही हैं। आईपीएल इतिहास की ये दोनों सबसे सफल टीमें हैं और इस मैच का सभी को इंतजार होता है। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। Scorecard मैच का अलग ही क्रेज मुंबई और चेन्नई के बीच मुकाबले हमेशा अहम होते हैं। दोनों टीमों का अपना फैन बेस है और आईपीएल के चाहने वालों की नजरें इन दोनों टीमों पर होती है। इसे आईपीएल का सबसे रोमांचक मैच के तौर पर देखा जाता है। दोनों के बीच कुल हुए मुकाबलों में हालांकि मुंबई का पलड़ा भारी नजर आता है। मुंबई ने ज्यादा मुकाबले जीते हैं। सीजन में दोनों टीमों के बीच पहला मैच इस सीजन में यह मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच पहला मुकाबला है। इसके बाद दोनों टीमें 6 मई को भिड़ेंगी। कुल मिलाकर मुंबई का पलड़ा भारी दोनों टीमों के बीच आईपीएल में कुल 30 बार भिड़ंत हुई है। इसमें मुंबई ने 18 और चेन्नई ने 12 मैच जीते हैं। वहीं कुल मिलाकर हुए 32 मुकाबलों में मुंबई ने 19 और चेन्नई ने 13 मुकाबलों में जीत हासिल की है। मुंबई को हाल के मुकाबलों में बढ़त हाल में हुए मुकाबलों में भी रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने बढ़त हासिल की है। मुंबई ने चार और चेन्नई ने एक मैच ही जीता है। पिछली बार जब दोनों टीमों की आईपीएल में भिड़ंत हुई थी तो तब मुंबई ने चेन्नई को 10 विकेट से हराया था। हेड टू हेड ऐसा रेकॉर्ड कुल मैच 30 मुंबई जीती 18 चेन्नई जीती 12


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/336xaoM

No comments