INDW vs ENGW: T20 सीरीज में बड़ा बदलाव, अब इस दिन होगा तीसरा मैच
लंदनभारत और इंग्लैंड के बीच चेम्सफोर्ड में क्लाउडफम काउंटी मैदान में होने वाला तीसरा महिला ट्वेंटी20 मैच प्रसारण संबधित उद्देश्यों से एक दिन पहले 14 जुलाई को कर दिया गया है। ब्रिटेन दौरे से पहले भारतीय महिला टीम इस समय मुंबई में क्वारंटीन में हैं। इस दौरे की शुरुआत ब्रिस्टल में एकमात्र टेस्ट मैच से होगी जो 16 जून से शुरू होगा। भारतीय महिला टीम का यह सात साल में पहला टेस्ट मैच होगा। इंग्लैंड क्रिकेट ने ट्वीट किया, ‘प्रसारण उद्देश्यों के कारण क्लाउडफम काउंटी मैदान पर इंग्लैंड और भारत की महिला टीमों के बीच होने वाला तीसरा वाइटैलिटी टी20 मैच बुधवार को 14 जुलाई को खेला जाएगा।’ टी20 सीरीज नौ जुलाई से नॉर्थम्पटन में शुरू होगी, जिसके बाद दूसरा मैच 11 जुलाई को होव में खेला जाएगा। तीन मैचों की वनडे सीरीज 27 जून से शुरू होगी जो टेस्ट मैच के बाद आयोजित होगी।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3yLKoWH
No comments