Breaking News

ओलिंपिक इवेंट में कॉमेंट्री करेंगी डेविड वॉर्नर की पत्नी कैंडीस, जीत चुकी हैं आयरवीमन का खिताब

सिडनीऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की पत्नी कैंडीस इस साल होने वाले तोक्यो ओलिंपिक के इवेंट में कॉमेंट्री करेंगी। 34 वर्षीय कैंडीस ओलिंपिक में पुरुष और महिला ट्राएथलोंस और ओपन वाटर स्विमिंग इवेंट में कॉमेंट्री करेंगी। कैंडीस ने कहा, ‘मैं पुरुष और महिला ट्राएथलोंस और ओपन वाटर स्विमिंग इवेंट में कॉमेंट्री करूंगी। मैं इसके लिए बहुत ज्यादा उत्साहित हूं क्योंकि खेल मेरा पहला प्यार है।’ कैंडीस पिछले कुछ महीनों से अपनी लड़कियों की देखभाल कर रही हैं जबकि वॉर्नर इस दौरान इंग्लैंड, यूएई, भारत और ऑस्ट्रेलिया के अन्य स्थलों में क्रिकेट में व्यस्त रहे हैं। उम्मीद है कि वॉर्नर इस सप्ताह अपने परिवार के साथ जुड़ सकते हैं। कैंडीस एसएएस ऑस्ट्रेलिया और हेल किचेन के ऑस्ट्रेलिया संस्करण में शामिल रही हैं। कैंडीस ने 20 सर्फ लाइफ सेविंग राष्ट्रीय मेडल जीते और उन्हें 1999 तथा 2013 में न्यू साउथ वेल्स आयरवीमन चैंपियन चुना गया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2RPcoYE

No comments