कोरोना को मात देने वाले 'मिस्ट्री स्पिनर' वरुण चक्रवर्ती ने सुनाई आपबीती
चेन्नई कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कोविड-19 से उबरने के बाद अब भी कड़े अभ्यास के लिए फिट नहीं हैं। वरुण का कहना है कि वह काफी कमजोरी महसूस कर रहे हैं। यह मिस्ट्री गेंदबाज से संक्रमित होने वाला पहला खिलाड़ी था। इसके बाद विभिन्न फ्रेंचाइजी टीमों में भी कुछ मामले सामने आ गए थे जिसके बाद इस लीग को स्थगित कर दिया गया था। 11 मई को कोरोना से उबरे थे वरुण चक्रवर्ती 11 मई को इस बीमारी से उबर गए थे और अभी वह चेन्नई स्थित अपने आवास पर फिटनेस हासिल कर रहे हैं। इस 29 वर्षीय खिलाड़ी ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा, 'मैं अब अच्छा हूं और घर पर ही ठीक हो रहा हूं। कोविड-19 के बाद की परेशानियों के कारण मैं अभी अभ्यास नहीं कर पा रहा हूं। मुझे हालांकि खांसी या बुखार नहीं है लेकिन कमजोरी है। गंध और स्वाद का अनुभव कभी कभार होता है लेकिन मुझे जल्द ही अभ्यास शुरू करने की उम्मीद है।' खिलाड़ियों को दी ये अहम सलाह चक्रवर्ती को इस खतरनाक वायरस के प्रभावों के बारे में पता है और इसलिए उनकी सभी खिलाड़ियों को सलाह है कि वे अभ्यास शुरू करने से पहले वे कम से कम दो सप्ताह का विश्राम जरूर करें। उन्होंने कहा, 'मैंने जो कुछ सीखा है उसे मैं कोविड-19 से उबर रहे अन्य खिलाड़ियों और लोगों को बताना चाहूंगा कि वे परीक्षण नेगेटिव आने के बाद कम से कम दो सप्ताह तक पूर्ण विश्राम करें। इसके साथ ही परीक्षण नेगेटिव आने के बाद भी मेरी सलाह है कि मास्क जरूर पहनकर रखें ताकि आपके आसपास के लोग सुरक्षित रहें।' भारत कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण अप्रत्याशित स्वास्थ्य संकट से जूझ रहा है और इस वायरस के लिए पॉजिटिव पाए गए किसी भी व्यक्ति के लिए यह मानसिक द्वंद्व भी है। चक्रवर्ती ने कहा, 'कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद सबसे कड़ी चुनौती अपने दिमाग को विचलित होने से बचाना और जो कुछ हो रहा है उससे ध्यान हटाना था, क्योंकि आप अपने परिवार और टीम के साथियों से दूर अलग थलग रहते हो। मैंने स्वयं को व्यस्त रखने और शांतचितता के लिए ओशो की पुस्तकें पढ़ी।' एक मई को हुआ था लक्षणों का अहसास चक्रवर्ती को एक मई को लक्षणों का अहसास हुआ था जबकि वह अभ्यास सत्र के दौरान बहुत जल्दी थकान महसूस कर रहे थे। उन्होंने कहा, 'यह सब कैसे शुरू हुआ। मैं एक मई को असहज महसूस कर रहा था। मैं बहुत थका हुआ महसूस कर रहा था।खांसी नहीं थी लेकिन हल्का बुखार था और इसलिए मैंने अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया।' चक्रवर्ती ने कहा, 'मैंने तुरंत ही टीम प्रबंधन को सूचित किया और उन्हें तुरंत ही आरटी पीसीआर परीक्षण की व्यवस्था की। मैं केकेआर के अपने साथियों से तुरंत ही अलग थलग कर दिया गया। इसके बाद मुझे पता चला कि मेरा परीक्षण पॉजिटिव आया है।' उन्होंने कहा, 'इसके बाद मैं स्वयं को लेकर ही नहीं बल्कि देश में जो कुछ हो रहा था उसको लेकर भी चिंतित हो गया। यहां तक कि मेरे परिवार के कुछ सदस्य भी कोविड—19 से प्रभावित थे। यह आसान नहीं था लेकिन पेशेवर होने के नाते हमें अपने काम के लिए सर्वश्रेष्ठ तरीके ढूंढने पड़ते हैं।'
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3vbM7SR
No comments