अमित पंघाल और शिव थापा एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के फाइनल में, पदक पक्के
दुबईगत चैम्पियन (52 किलो) और शिवा थापा (64 किलो)अपने अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर के फाइनल में पहुंच गए। शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय मुक्केबाज पंघाल ने विश्व चैम्पियनिशप कांस्य पदक विजेकजाखस्तान के साकेन बिबोसिनोव को 5-0 से मात दी। रजत पदक विजेता पंघाल ने उन्हें तब भी सेमीफाइनल में हराया था। दुनिया के नंबर एक मुक्केबाज ने शानदार हमलों और जवाबी हमलों से प्रतिद्वंद्वी को चित किया। थापा ने शीर्ष वरीयता प्राप्त गत चैम्पियन ताजिकिस्तान के बखदूर उस्मोनोव को 4-0 से मात दी। पहली बार इस टूर्नामेंट में उतरे वरिंदर सिंह (60 किलो) को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। उन्हें ईरान के डेनियल शाहबख्श ने -2 से मात दी। भारत की चार महिला मुक्केबाज भी फाइनल में पहुंच गए जिनमें छह बार की विश्व चैम्पियन एम सी मैरीकॉम (51 किलो), लालबुआतसैही (64 किलो) पूजा रानी (75 किलो) और अनुपमा (प्लस 81 किलो) शामिल हैं। पूजा को वाकओवर मिला जब उनके प्रतिद्वंद्वी ने नाम वापिस ले लिया। दो बार की विश्व युवा चैम्पियन साक्षी चौधरी (54 किलो) को कजाखस्तान की दीना जोलामन ने हराया।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3yL1ALE
No comments