Breaking News

'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव, होम आइलोसेशन में कर रहे हैं आराम

चंडीगढ़ महान ऐथलीट कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। वह घर पर ही आइसोलेशन में हैं। उनकी तबीयत स्थिर है और वह ठीक हैं। 1958 और 1962 के एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट ने हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया को उन्होंने फोन पर बताया, 'मैं बुधवार शाम को जॉगिंग से लौटकर घर आया और अचानक मेरा टेस्ट पॉजिटिव आया। मुझे कोई लक्षण नहीं है। मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं और चिंता की कोई बात नहीं।' मिल्खा ने आगे कहा, 'कल शाम को मुझे हल्का बुखार था लेकिन अब यह ठीक है। कुछ दिनों की बात है और मैं फिर ठीक हो जाऊंगा।' 91 वर्षीय मिल्खा ने कहा कि एक बार पूरी तरह ठीक हो जाने के बाद वह वैक्सीन लगवाएंगे। उन्होंने सभी से वैक्सीन लगवाने को कहा। वह फिलहाल चंडीगढ़ के सेक्टर-8 के अपने घर में ऑब्जरवेशन में हैं। उनकी पत्नी निर्मल कौर पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे पहले वैक्सीन की जरूरत महसूस नहीं हुई थी लेकिन अब मुझे लगता है कि मुझे यह लगवा लेनी चाहिए और मैं सबसे यही कहूंगा कि जितना जल्दी हो सके वैक्सीन लगवा लें। यह पूरे देश का प्यार और दुआएं हैं कि मैं जल्द ही दौड़ता हुआ नजर आऊंगा।' 'फ्लाइंग सिख' के नाम से मशहूर मिल्खा ने सभी से लॉकडाउन के दौरान घरों पर ही रहने और कोरोना वायरस को फैलने से रोकने की अपील की। मिल्खा के बेटे गोल्फ के महान खिलाड़ी जीव मिल्खा सिंह फिलहाल दुबई में हैं और वह शनिवार को लौटेंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीव से बात की और उन्होंने भी पुष्टि की मिल्खा की तबीयत ठीक है। उन्होंने कहा, 'मैं शहर से बाहर हूं और परसों पहुंच जाऊंगा। लेकिन जहां तक पिताजी की तबीयत की बात है वह ठीक हैं। उनके साथ नर्स है और वह अच्छा कर रहे हैं। '


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3yjqWA6

No comments