Breaking News

भुवनेश्वर कुमार के पिता का निधन, घर पर ही मां के साथ सेवा कर रहे थे क्रिकेटर

भारतीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार के पिता का गुरुवार को निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहे किरनपाल सिंह ने मेरठ के अपने आवास पर अंतिम सांस ली। पुलिस विभाग में कार्यरत किरनपाल सिंह 63 साल के थे, उन्होंने वीआरएस ले लिया था। मूल रूप से बुलंदशहर के रहने किरनपाल मेरठ और मुजफ्फरनगर में तैनात रहे। गंभीर बीमारी से जूझ रहे थेपिता किरनपाल का उपचार दिल्ली के एम्स और नोएडा के एक अस्पताल में चल रहा था। इंग्लैंड के डॉक्टर्स उनका इलाज कर रहे थे। लीवर की बीमारी के कारण उन्हें पीलिया और अन्य कई बीमारी ने घेर लिया था। हाल ही में डॉक्टर्स के जवाब देने पर परिवार उन्हें घर ले आया था। परिजन के साथ मिलकर घर भुवी उनकी सेवा कर रहे थे। छह साल पहले मिली थी जानलेवा धमकीबुलंदशहर में एक जमीन के सौदे के बाद भुवी के पिता को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। मामला 2015 का है। जब भुवनेश्वर कुमार श्रीलंका दौरे पर थे। तब पिता ने पुलिस से मदद मांगी थी। दरअसल, जमीन खरीदी के बाद पिता को फोन पर सौदे से हटने के लिए कहा गया था। बात न मानने पर दोबारा अंजाम भुगतने तक की धमकी दी गई थी। तब डीआईजी मेरठ ने परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई थी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2QBZTiA

No comments