'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर
चंडीगढ़ 'फ्लाइंग सिख' नाम से मशहूर महान एथलीट और 91 वर्षीय मिल्खा सिंह, जिन्हें पिछले सप्ताह कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, को यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है। अस्पताल के एक बयान में कहा गया, 'मिल्खा सिंह को कोविड निमोनिया के साथ फोर्टिस अस्पताल, मोहाली में गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है।' मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह ने कहा है कि सरदार जी की तबीयत ठीक है। सोमवार को वह असहज महसूस कर रहे थे, इसी कारण हमने उन्हें अस्पताल में डालने का फैसला किया। कोरना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मिल्खा सिंह आईसोलेट हो गए थे। निर्मला ने बताया कि एक रसोइया, जो 50 साल से परिवार के साथ है, को पहले कोविड -19 पॉजिटिव पाया गया था। पिछले साल महामारी फैलने के बाद से मिल्खा सिंह लोगों से घर पर रहकर लॉकडाउन के दौरान रोजाना व्यायाम करने की अपील कर रहे हैं।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3oMYClc
No comments