Breaking News

फ्रेंच ओपन से पहले जोकोविच ने जीता बेलग्रेड ओपन, घरेलू सरजमीं पर करियर का तीसरा खिताब

बेलग्रेड सर्बिया के शीर्ष वरीय नोवाक जोकोविच ने शनिवार को घरेलू सरजमीं पर बेलग्रेड ओपन में अपने करियर का 83वां खिताब अपने नाम कर फ्रेंच ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम के लिए अच्छा अभ्यास किया। जोकोविच ने फाइनल में एलेक्स मोलकान पर 6-4 6-3 से जीत दर्ज की। उनके लिये यह घरेलू सरजमीं पर करियर का तीसरा खिताब है। उन्होंने 2009 और 2011 में सर्बिया ओपन जीता था। जोकोविच रोलां गैरां के पहले दौर में अमेरिका के टेनिस सैंडग्रेन से भिड़ेंगे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Tjmkde

No comments