Breaking News

यूरोपियन चैंपियनशिप में पुर्तगाल की अगुआई करेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो

लिस्बन स्टार फॉरवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अगुआई में पुर्तगाल की टीम यूरोपियन फुटबॉल चैंपियनशिप (यूरो 2020) में अपने खिताब का बचाव करने के लिये उतरेगी। कोच फर्नांडो सांतोस ने अगले महीने होने वाले टूर्नामेंट के लिए गुरुवार को 26 सदस्यीय टीम का चयन किया जिसमें रोनाल्डो की मदद के लिए ब्रूनो फर्नाडीस, बर्नाडो सिल्वा, डिएगो जोटा और जोआओ फेलिक्स शामिल हैं। स्पोर्टिंग लिस्बन के 22 वर्षीय फॉरवर्ड पेड्रो गोंसाल्वेस को भी टीम में शामिल किया गया है। वह इससे पहले कभी राष्ट्रीय टीम की तरफ से नहीं खेले हैं। पुर्तगाल की टीम 27 मई से अभ्यास शिविर में भाग लेगी। टीम इस प्रकार है - गोलकीपर : एंथनी लोप्स (लियोन), रुई पेट्रीसियो (वॉल्वरहैम्प्टन वांडरर्स), रुई सिल्वा (ग्रेनाडा)। रक्षापंक्ति : जोआओ कैंसलो (मैनचेस्टर सिटी), नेल्सन सेमेडो (वॉल्वरहैम्प्टन वांडरर्स), जोस फोंटे (लिली), पेपे (पोर्टो), रेबेन डायस (मैनचेस्टर सिटी), नूनो मेंडेस (स्पोर्टिंग लिस्बन), राफेल गुएरेरो (बोरुसिया डॉर्टमंड)। मध्यपंक्ति : डेनिलो परेरा (पेरिस सेंट-जर्मेन), जोआओ पाल्हिन्हा (स्पोर्टिंग लिस्बन), रोबेन नेव्स (वॉल्वरहैम्प्टन वांडरर्स), ब्रूनो फर्नांडीस (मैनचेस्टर यूनाइटेड), जोआओ मौटिन्हो (वॉल्वरहैम्प्टन वांडरर्स), रेनाटो सांचेस (लिली), सर्जियो ओलिवेरा (पोर्टो) , विलियम कार्वाल्हो (रियल बेटिस)। अग्रिम पंक्ति : पेड्रो गोंसाल्वेस (स्पोर्टिंग लिस्बन), आंद्रे सिल्वा (इनट्रैक्ट फ्रैंकफर्ट), बर्नार्डो सिल्वा (मैनचेस्टर सिटी), क्रिस्टियानो रोनाल्डो (युवेंटस), डिएगो जोटा (लिवरपूल), गोंकालो गेडेस (वेलेंसिया), जोआओ फेलिक्स (एटलेटिको मैड्रिड), राफा सिल्वा (बेनफिका)।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3oyQMf9

No comments